उत्तराखंडदुर्घटना
Share0
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग के बडासू क्षेत्र में हेलीकॉप्टर कीआपातकालीन की लैंडिंग के बाद उसमें सवार सभी लोगों की सकुशलता के लिए पायलट की सूझबूझ की प्रसंशा करते हुए हादसे को बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार इसकी जांच करवायेगी।
श्री महाराज ने कहा कि जिस प्रकार से पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई उसको देखकर लगता है कि अगर पायलट सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारता तो यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि बद्री-केदार की कृपा से हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। फिलहाल इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मैं हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों व पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। लेकिन इस आपातकालीन लैंडिंग की वजह क्या रही इस बात की सरकार जांच अवश्य करेगी।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…