9 नवंबर को देहरादून आएंगे पीएम मोदी, एफआरआई में होगा मुख्य समारोह – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे। वह सुबह 11 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे और करीब ढाई घंटे तक राजधानी में रुकेंगे। इस दौरान वह एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होंगे।
एयरपोर्ट से IMA और फिर सीधे एफआरआई
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) जाएंगे, जहां से वह सीधे एफआरआई पहुंचेंगे।यह कार्यक्रम दोपहर 1:15 बजे तक चलेगा, जिसके बाद पीएम मोदी 1:30 बजे वापस लौट जाएंगे।
एफआरआई में सजेगी उत्तराखंड की झलक
राज्य स्थापना दिवस के इस अवसर पर एफआरआई परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यहां राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को दर्शाने वाली गैलरी और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
तीन स्तरीय सुरक्षा, प्रशासन चौकस
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के लिए एसपीजी, सेना और स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम तैनात की जाएगी।विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि समारोह के दौरान किसी भी तरह की चूक न हो।
25 वर्षों की उपलब्धियों पर होगी चर्चा
मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी राज्य की अब तक की उपलब्धियों, जनकल्याण योजनाओं और भविष्य की विकास रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री का आगमन राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह अवसर उत्तराखंड की प्रगति को जनता के सामने रखने का मौका होगा।”

Post Views: 5

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks