पीएम मोदी की अपील का दिखा सोशल मीडिया पर असर, X में नम्बर 1 पर ट्रेंड हुआ #WeddingDestinationUttarakhand





उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अमित शाह, X पर देश भर में ट्रेंड हुआ #AmitShahInUKGIS2023
देहरादून। सीएम धामी के नेतृत्व में FRI, देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की गूंज केवल व्यापारिक घरानों तक सीमित न रहकर सोशल मीडिया पर भी है। निवेश सम्मेलन का जादू सोशल मीडिया मीडिया पर जबरदस्त तरीके से बना हुआ है। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे थे और उनके सम्मेलन में पहुंचते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #AmitShahInUKGIS2023 नम्बर 1 पर ट्रेंड करने लगा।

#WeddingDestinationUttarakhand उत्तराखण्ड की इकोनॉमी में देगा नई मजबूती
उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई अपील का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में कहा कि….”मैं चाहूंगा कि आप सभी लोग आने वाले पांच सालों में अपने परिवार की कम से कम एक डेस्टिनेशन शादी उत्तराखण्ड में जरूर कराएं। आने वाले समय में उत्तराखण्ड वैश्विक स्तर पर एक नया वेडिंग डेस्टिनेशन बन जाएगा।”
वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए पीएम मोदी की अपील के समर्थन में देश भर में सोशल मीडिया पर #WeddingDestinationUttarakhand नम्बर 1 पर ट्रेंड हुआ। वेडिंग डेस्टिनेशन उत्तराखंड की आर्थिकी को नई गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु है, निश्चित तौर पर यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि युवा सीएम धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विश्व का वेडिंग डेस्टिनेशन बन सकता है। अगर दिशा में सरकार द्वारा प्रयास किए जाएंगे तो उत्तराखंड को बहुआयामी तौर पर इसका अवश्य फायदा मिलेगा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago