छह वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, पॉलीथिन के बैग में मिला शव





हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक के छह वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव पास की ही एक झुग्गी झोपड़ी में पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की टीम को मामले के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, अजीत (6 वर्ष) पुत्र राजेश निवासी हरदोई यूपी हाल पता झुग्गी झोपड़ी चमगादड़ टापू बस्ती शुक्रवार को मोमबत्ती लेने के लिए गया था।
लेकिन उसके बाद शाम तक घर वापस नहीं लौटा। पेशे से ई-रिक्शा चालक राजेश ने अपने परिवार के साथ बच्चे की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। तभी राजेश की झोपड़ी से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक झुग्गी झोपड़ी में बच्चे का शव पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। बच्चे के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ मिला। उसकी आंख और जबड़े के साथ ही एक हाथ को चूहों ने कुतर दिया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अजीत अपने घर में दूसरे नंबर का था। उससे बड़ी एक बहन है और एक तीन माह का छोटा भाई है।राजेश अपने परिवार के साथ दो महीने पहले ही हरदोई से हरिद्वार आया था। यहां झुग्गी झोपड़ी डालकर चमगादड़ टापू पर रहकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया था। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि हर पहलू की जांच कर रहे हैं। हत्या के मामले में हर पहलू की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के राज से पर्दा उठा दिया जाएगा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago