पीएनबी ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ देशभर में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 – my uttarakhand news

Advertisement

देहरादून- केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशों और इस वर्ष की थीम “राष्ट्र की समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा की संस्कृति” के अनुरूप, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के प्रमुख बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2024 मनाया।
उद्घाटन समारोह बैंक के कॉर्पोरेट ऑफिस में आयोजित किया गया, जहां पीएनबी के चेयरमैन श्री के.जी. अनंतकृष्णन, पीएनबी एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल, पीएनबी के कार्यपालक निदेशकगण (ईडी) – श्री एम. परमशिवम और श्री बिभु पी. महापात्र, बोर्ड के अन्य निदेशक और पीएनबी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री राघवेन्द्र कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी विरासत को एकता और ईमानदारी/सत्यनिष्ठा के प्रणेता के रूप में सम्मानित किया। पीएनबी एमडी और सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने बैंक की नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं और सत्य़निष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, पीएनबी ने कई आउटरीच और जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया, जिसमें साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) और वॉकथॉन सम्मिलित थे, पीएनबी सीवीओ श्री राघवेन्द्र कुमार ने नई दिल्ली स्थित बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय से झंडी दिखाकर दोनों गतिविधियों का शुभारंभ किया, ताकि भ्रष्टाचार के खतरे के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
इसके अतिरिक्त, स्थानीय अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए निबंध और जिंगल, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता जैसी इन-हाउस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
पीएनबी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री राघवेन्द्र कुमार ने बैंक के सोशल मीडिया हैंडल पर अपने संदेश में सतर्कता के विषय और महत्व पर जोर देते हुए कहा: “आयोग द्वारा निर्धारित दिशानिर्देश राष्ट्र के निरंतर विकास के लिए एक आधार के रूप में कार्य करते हैं। इस वर्ष, आयोग ने पांच प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित तीन महीने का एक अभियान शुरू किया जिसमें क्षमता निर्माण कार्यक्रम, व्यवस्थित सुधार के उपायों की पहचान और उनका कार्यान्वयन, परिपत्रों, दिशानिर्देशों और नियमावलियों को अपडेट करना, 30 जून 2024 से पहले प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटान और हमारी विशिष्ट डिजिटल उपस्थिति को बढ़ाना सम्मिलित है। पीएनबी ने आयोग के उद्देश्यों के साथ अपनी पहल को संरेखित किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह राष्ट्र के टिकाऊ विकास का समर्थन करने वाले और एक पारदर्शी प्रणाली को बढ़ावा देने वाले एक मजबूत ढांचे में योगदान करते हुए ईमानदारी/सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखे।”

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

8 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

50 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago