हल्द्वानी- घर के आंगन से दो कुत्तों को उठा ले गया गुलदार, इलाके में दहशत का माहौल
हल्द्वानी लामाचौड़ क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक एक बार फिर से देखने को मिला है। बच्चीनगर गांव के रहने वाले रवि मेहरा और गुनीपुर भौना के रहने वाले सनवाल जी के घर में देर रात गुलदार ने दीवार से छलांग लगाकर कुत्ते पर हमला किया है।
जिसमें दोनों घरों के कुत्तों को मार दिया है, जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। वही सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता विपिन पांडे ने इसको लेकर वन विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और अंधेरा होने के बाद बेवजह घर से न निकलने की अपील भी की है। क्षेत्र में अक्सर शरद ऋतु में गुलदार जंगलों से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आ जाते हैं।
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान तेज, घटनास्थल से निकाले जाएंगे छह शव, DGCA…
ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…
नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…