उत्तराखंडव्यापार
by cradminAugust 22, 2025August 22, 202502
Share0
देहरादून – सार्वजनिक क्षेत्र में भारत के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी अपनी प्रमुख योजना “पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत सीआरपीएफ के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ कई तरह की सेवाएं प्रदान कर रहा है।
इस मौजूदा एमओयू में किए गए संशोधन का आदान-प्रदान पंजाब नेशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री बिभु प्रसाद महापात्र और सीआरपीएफ के डीआईजी (प्रशासन) श्री डी.एस. नेगी की उपस्थिति में, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 में हुआ।
बैंक और सीआरपीएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री बिनय कुमार गुप्ता और महानिदेशालय, सीआरपीएफ, नई दिल्ली के पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) श्री ज़ाकी अहमद, आईपीएस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इसके अलावा, रक्षक खाताधारक के आश्रितों और परिवारों को भी कई लाभ दिए जा रहे हैं।
बैंक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को समर्पित है और भविष्य में भी इस कार्य को जारी रखेगा।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…