अपराधउत्तराखंड
Share0
देहरादून,पौड़ी जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डॉ रावत ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से तत्काल बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाय ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
डॉ. रावत ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बिलकुल भी सहन नहीं किया जायेगा और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मामले को संवेदनशीलता से लेने और मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिये।
Share0
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…