पुलिस व आपदा मोचन बलों ने की मॉक ड्रिल





उत्तरकाशी। सिलक्यारा-पॉल गॉव टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद तेज गति से चल रही है। टनल में हैवी ड्रिलिंग मशीन से ड्रिलिंग की कार्यवाही युद्धस्तर पर चल रही है। मौके पर तैनात पुलिस व आपदामोचन बल पुरी तरीके से अलर्ट है, टनल के सेव पेच में पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP, मेडिकल टीमों व अन्य आपदामोचन बलों द्वारा श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने व जरुरत पडने पर अन्य आपातालीन कवायदों का मॉक अभ्यास करवाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि टनल में अत्याधुनिक मशीनों की मदद से ड्रिलिंग का काम तेज गति से चल रहा है, अन्दर फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं, श्रमिकों को समय-समय पर रसद, पानी व ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है, साथ ही उनका मनोबल बनाये रखने के लिये परिजनों से लगातार बातचीत करवाई जा रही है। पुलिस हेल्प डेस्क से भी परिजनों से सम्पर्क साधकर पल-पल की अपडेट दी जी गही है।

यहां पर ड्रिलिंग की कार्यवाही पुरी होने के उपरान्त रेस्क्यू के अगले चरण यानि पाईप के माध्यम से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने व जरुरत पडने पर उनको त्वरित आपातकालीन सहायता मुहैया करवाने के लिये पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP, मेडिकल व अन्य आपदामोचन बलों का मॉक अभ्यास करवाया जा रहा है, इससे सभी आपदा मोचन बलों मे एक बेहतर समन्वय बना है तथा किसी भी आपात दशा में सभी साथ मिलकर एक त्वरित व जरुरी सेवा दे सकेंगे। साईट पर हमारी पुलिस, NDRF, SDRF, ITBP व अन्य आपदामोचन बलों की टुकडियां 24 घण्टे मुस्तैद हैं, किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू सेवाएं दी जायेगी। प्रथमिक उपचार हेतु साईट के बाहर ही मेडिकल सहायाता केन्द्र बनाये गये हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

13 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

34 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

55 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago