नैनीताल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करेगा। इस संबंध में शासन ने जीओ जारी कर दिया है। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है।
बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर समय पर परीक्षाएं कराने और फिर उनका परिणाम घोषित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से समय पर बोर्ड परीक्षाएं और उसके परिणाम जारी न होने के कारण उच्च शिक्षा में भी दाखिले प्रभावित होते हैं। इस वजह से उच्च शिक्षा में भी समय से शैक्षिक सत्र शुरू नहीं हो पाते थे। इसे देखते हुए शासन ने यह कदम उठाया है।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…