लगातार महीनों तक ठिकानों को बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी
देहरादून। देहरादून के थाना सहसपुर का एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून ने एक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही नाबालिग को भी उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया है। दरअसल पीड़ित सहसपुर के रहने वाले है। पीड़ित ने 12 जून 2023 को एक एफआईआर दर्ज कराया जिसके मुताबिक उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को सौरभ नाम के व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए नाबालिग की सकुशल बरामद के लिए पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मामलें को एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंप दिया।
जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी फुटेजो को खंगाला। इसी बीच आरोपी सौरभ भी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। जिसके बाद पुलिस ने गैर जमानती वारंट निकलवा कर सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की तलाश तेज कर दी। फिर पुलिस को आरोपी के अलवर राजस्थान में होने की बात पता चली। फिर एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम तत्काल अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हुई। आखिरकर पुलिस ने सौरभ को उसके निवास स्थान ग्राम खानपुर, पो0- खिजूरीवास थाना भिवाड़ी फूलबाग जिल खेरतल (अलवर) राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी बरामद कर लिया है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…