एसजीआरआरयू में खट्टी मीठी यादों को याद कर रोमांचित हुए एलुमनाई





देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू)के स्कूल आफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज के सभागार में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं के लिए एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। एसजीआरआरयू के एल्यूमनाई मीट में पुरानी भूली बिसरी यादों को याद कर एलुमनाई रोमांचित हो गए। एल्युमनाई मीट में 100 भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव डॉक्टर अजय कुमार खंडूरी, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉक्टर आरपी सिंह, संकाय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने पूर्व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. यशवीर दीवान ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के साथ संगठित होकर कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों की वर्तमान उपलब्धियां सुनकर बेहद प्रसन्नता हुई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने पूर्व छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर उनके हितों के लिए प्रयासरत रहेगा। पूर्व छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों व साथियों के साथ खट्टे मीठे अनुभव सांझा किए।
एक दूसरे को सालो बाद साथ देखकर कभी मुस्कुराए कभी खिलखिलाए तो कभी भावुक क्षणों को याद करके कुछ देर के लिए स्तब्ध हो गए। कार्यक्रम में डॉ. मनोज गहलोत, डॉ सुमन विज, डॉ मनीष मंडोली, डॉ. कुमुद सकलानी डॉ. लोकेश गंभीर, डॉ दीपक सोम, डॉ नवीन गौरव, शाहाना जबी इत्यादि मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

26 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

36 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

42 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

48 minutes ago