Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बैग के अंदर अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में एनएच- 74 के किनारे एक अज्ञात महिला का बैग के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.यह पूरा मामला उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र में स्थित एनएच-74 के मोहनपुर नंबर-1 का है. यहां एक खेत में बैग के अंदर महिला का शव मिला. इससे पहले दिनेशपुर की तरह ही बीते 31 जुलाई को किच्छा कोतवाली क्षेत्र के बेनी मजार वाली नदी में भी बैग में ठूंसा हुआ महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था.दो घटनाओं में समानतादोनों ही जगह पर मिले बैग का रंग एक जैसा है. दोनों घटनाओं में एक जैसी समानता के कारण एक दूसरे से लिंक होने का अंदेशा जताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली वजह सामने आएगी. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बैग को भी अपने कब्जे में ले लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है. इससे पहले फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की.ढाई महीने में नहीं लगा सुरागदिनेशपुर थाना क्षेत्र की तरह ही किच्छा कोतवाली क्षेत्र के बेनी मजार के पास नदी में मिले महिला का शव था, जिसकी पुलिस पिछले ढाई महीनों से जांच कर रही है. हालांकि अब तक पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं मिली है. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जनपदों के थानों और कोतवाली पुलिस से भी संपर्क किया था, लेकिन ढाई महीने बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा और न ही मृतका की शिनाख्त हो पाई है.8 जिलों में पुलिस ने की छानबीनकिच्छा कोतवाली क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त करने और पूरे मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की थी. कोतवाली पुलिस की चारों टीमों ने उत्तर प्रदेश के बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और पीलीभीत में मृतका के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की थी.इसके अलावा जांच टीम ने उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा में भी महिला के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की थी. इस दौरान पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन ढाई महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मामले में कोई सुराग नहीं मिला.जांच के लिए पांच टीमें गठितएसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बैग के अंदर मिला है. घटना के खुलासे के लिए एसएसपी महोदय के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया है. इसमें किच्छा कोतवाली की टीम भी शामिल हैं. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है, उस स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

26 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago