Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मस्जिद को लेकर बवाल, जिले में धारा 163 लागू – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 24 अक्टूबर को भूमि खाते धारकों की जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने के लिए हिंदूवादी संगठनों ने जनाक्रोश रैली निकाली थी. रैली के दौरान दोनों समुदायों में तनातनी हो गई. पत्थरबाजी किए जाने की भी सूचना है. तनाव की स्थिति पैदा होने के बाद पुलिसकर्मियों को हालात संभालने के लिए लाठी चार्ज किया. बवाल में 27 लोग घायल हुए, प्रदर्शनकारी समेत दो पुलिस कर्मी को हायर सेंटर रेफर किया गया. इसी तनातनी के चलते जिला प्रशासन ने उत्तरकाशी में धारा 163 BNSS लागू कर दी है. धारा लागू होने के बाद से जिले में 4 से अधिक व्यक्तियों के साथ में खड़े होने की इजाजतस नहीं है. शांति बनाए रखने के लिए यह धारा लगाई गई है.इलाके का यमुनाघाटी एरिया बन्द का ऐलानलाठीचार्ज का विरोध भी किया जा रहा है. इसके विरोध में इलाके का यमुनाघाटी एरिया बन्द का ऐलान है. स्वामी दर्शन भारती की ओर से कहा गया है कि जिला मुख्यालय में नमाज पढ़ी गयी तो उग्र आंदोलन होगा. जनपद में तनावपूर्ण माहौल है.मस्जिद की जमीन खाते धारकों के नाम परजिला प्रशासन ने 21 अक्टूबर को इस मस्जिद को लेकर रिपोर्ट जारी की थी. रिपोर्ट में जानकारी दी थी, जिस जमीन पर मस्जिद है वह जमीन खाते धारकों के नाम पर है. इससे पहले हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद को लेकर भी बवाल हो चुका है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

25 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

31 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago