देहरादून। हरियाली तीज के उल्लास और उमंग से पुलिस लाइन देहरादून का माहौल पूरी तरह सराबोर नजर आया। कहीं लोकगीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं चूड़ियों की खनक और झूलों की मस्ती ने सावन की छटा बिखेर दी। पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर तीज पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तीज क्वीन और मेहंदी प्रतियोगिता ने समारोह में चार-चांद लगा दिए।हरियाली तीज समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरमीत कौर और विशिष्ट अतिथि गीता धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को जीवंत बना दिया। तीज के पारंपरिक झूलों और गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।सुनीता जैन बनीं तीज क्वीनसमारोह का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुनीता जैन ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। रजनी रावत फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि नेहा और पार्वती ने संयुक्त रूप से सेकंड रनरअप का स्थान प्राप्त किया।वहीं बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। . भूमि ने प्रथम, रागनी ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।मेधावी बच्चों का भी हुआ सम्मानसमारोह में पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले वैभव सिंह पुत्र विक्रान्त कुमार और अभिनव राणा पुत्र शैलेश राणा तथा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षित चौधरी पुत्र योगेश सिंह चौधरी को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया।तीज ने मजबूत किया परिवार का जुड़ावमुख्य अतिथि गुरमीत कौर और विशिष्ट अतिथि गीता धामी ने पुलिस परिवार की महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। पुलिस कर्मी दिन-रात कर्तव्य निर्वहन में जुटे रहते हैं। ऐसे आयोजन उन्हें व्यस्तताओं के बीच परिवार के साथ खुशियां साझा करने और आपसी जुड़ाव मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे पुलिस परिवार में सहयोग, एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।समारोह में गौरी सेठ, सोनू, तनवी सिंह, सरोज, निधि, रेनू लोहानी, अपर पुलिस अधीक्षक, अनिता अंथवाल, पूर्णिमा गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक, जूही मनराल, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय समेत अन्य अतिथिगण और पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, जया बलोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ऐश्वर्या, वंदना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक देहरादून, भावना पंत, अंजू रावत तथा पुलिस परिवार से निधि और सुमन ने संभाली।सावन की फुहार, हरे परिधानों की छटा, लोकगीतों की मिठास और महिलाओं की खिलखिलाहट से सजा यह तीज समारोह पुलिस परिवार की एकजुटता, महिला प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत का खूबसूरत संगम बनकर सामने आया।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Rudrapur Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that frustrated by…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint State Disaster Response Force (SDRF) and Nehru Institute…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint SDRF and NIM team recovered two unidentified bodies—a…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण…
23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…
पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…