देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना की ओर से प्रदर्शन किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख विशाल बेदी के नेतृत्व में शिवसेना मुख्यालय, गोविंदगढ़ में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीनी के बढ़ते दामों पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने दावा किया कि करीब 40 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है।व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख विशाल बेदी ने कहा कि त्योहारी सीजन में चीनी के दाम बढ़ने का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी समेत अन्य त्योहारों के दौरान मिठाइयों और घरेलू उपयोग में चीनी की मांग बढ़ती है, ऐसे में कीमतों में वृद्धि से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चीनी की बढ़ती कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण करने में नाकाम रही है।शिवसेना नेताओं ने केंद्र सरकार से चीनी के बढ़े हुए दामों पर तत्काल नियंत्रण करने और त्योहारी सीजन में आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।प्रदर्शन में उप प्रमुख पंकज तायल, उमेश सिंह, रोहित बेदी, विकास मल्होत्रा, सुमित प्रताप, आकाश ठाकुर, अमित ठाकुर, अंकित कुमार, आशीष थापा, अंकित गुप्ता, बॉबी प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के…
हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा मुख्यमंत्री…
ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…