उत्तराखंडयात्रा
Share0
*हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पहले चमोली पुलिस ने तेज की तैयारियां, पैदल मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने में अब कुछ ही समय शेष है। सिक्खों के पवित्र धाम श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दिनांक 25 अप्रैल को दर्शनार्थ हेतु खोले जायेगें। इस पवित्र यात्रा के सुचारू संचालन और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के मद्देनजर चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए थानाध्यक्ष गोविन्दघाट विनोद रावत और चौकी प्रभारी घांघरिया उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह गोविन्दघाट, पुलना से लेकर श्री हेमकुंड साहिब तक के लगभग 18 किलोमीटर लंबे पैदल यात्रा मार्ग का गहनता ने स्थलीय निरीक्षण किया।इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने के साथ-साथ पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग पर संभावित जोखिम वाले स्थानों और आवश्यक सुरक्षा उपायों पर ध्यान केंद्रित किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी भ्यूंडार व घांघरिया में यात्रा के दौरान तैनात होने वाले पुलिस बल के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। तत्पश्चात यात्रा की तैयारियों को लेकर थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी ने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों के साथ भी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं से संबंधित पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।निरीक्षण के दौरान श्री हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने के कार्य में लगे भारतीय सेना के जवानों से भी मुलाकात की, उन्होंने विषम व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी यात्रा मार्ग को सूचारू करने में लगे जवानों की सराहना कर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।चमोली पुलिस का यह प्रयास है कि श्री हेमकुंड साहिब की इस पवित्र यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट स्तर की सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू प्रबंधन मुहैया कराया जा सके, ताकि उनकी यात्रा सुखद, सुरक्षित और यादगार बन सके। पुलिस प्रशासन यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Share0
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…