विश्व धरोहर फूलों की घाटी 1 जून को पर्यटकों के लिए खुलेगी – my uttarakhand news

उत्तराखंडयात्रा

Share0

*विश्व धरोहर फ़ूलों की घाटी में संपर्क मार्गो की मरम्मत शुरू,1 जून को पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित भ्यूडार वैली में मौजूद विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार आगामी ग्रीष्म काल सीजन के लिए एक जून को आम पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे,अपनी प्राकृतिक आवास में ही खूबसूरत अल्पाइन पुष्पों की सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के खिलने और भरपूर जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क में प्रत्येक सीजन में हजारों की संख्या में प्रकृति प्रेमियों और देशी विदेशी पर्यटकों की आमद होती है,जिससे पार्क प्रशासन को अच्छा राजस्व भी मिलता है। इस सीजन के लिए घाटी खुलने से पूर्व वैली की ताजा स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्क प्रशासन की एक विशेष गश्त टीम रेंज ऑफिसर चेतना कांडपाल के मार्ग दर्शन में घाटी में पसरे हिम खंडों को बमुश्किल पार कर घाटी का जायजा लेकर मुख्यालय लौट आया है। जिसके बाद नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन द्वारा शीतकाल में बर्फबारी और ग्लेशियर के मूवमेंट के चलते क्षतिग्रस्त हुए पैदल संपर्क मार्गो को आवाजाही हेतु दुरस्त करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।पार्क के प्रभारी प्रभगीय वनाधिकारी तरुण एस ने बताया है कि गोविंद धाम से वैली के प्रवेश द्वार होकर करीब 1किलोमीटर आगे घूंसा नाले से लेकर जहां जहां पैदल मार्ग टूटा हुआ है वहां पर बर्फ हटाने के लिए श्रमिक लगाए गए है। वहीं घाटी में अन्य जगहों पर भी पैदल मार्ग को ठीक किया जा रहा है। कहा कि 1 जून से पूर्व ही वैली के पूरे मार्ग को पूरी तरह से पर्यटकों की आवाजाही हेतु सुचारु कर लिया जाएगा। घाटी में आवाजाही सुगमता से सुचारु करने को लेकर पार्क प्रशासन पूरी तरह सजग है। बता दें कि अभी भी घाटी में द्वारी पुल से आगे एक दो जगहों ग्लेशियर प्वाइंट पर हिम खंड पसरे हुए नजर आ रहे हैं। जिन्हें जान हथेली पर रखते हुए पार्क की गश्त टीम ने पार किया है। इन प्वाइंट पर बर्फ को काटकर फिलहाल छोटा मार्ग आवाजाही हेतु बनाया जाएगा।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

5 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

26 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

47 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago