कलियर: कलियर थाना पुलिस ने सत्यापन अभियान के दौरान एक होटल में संचालित हो रहे कथित जनसेवा केंद्र पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
खुद को बताया मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष
पुलिस के अनुसार, स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU) की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक होटल के कमरे में “शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केंद्र” के नाम से केंद्र संचालित किया जा रहा था। पूछताछ में संचालक ने अपना नाम शहनवाज निवासी साहिबगंज, मुजफ्फरपुर (बिहार) बताया।
आरोप है कि उसने खुद को मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बताते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की और एक पहचान पत्र भी दिखाया। जांच में वह पहचान पत्र फर्जी पाया गया।
एक ही सीरियल नंबर से जारी प्रमाण पत्र
पुलिस ने तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए। इन प्रमाण पत्रों पर उत्तराखंड शासन का लोगो अंकित था और सभी पर एक ही सीरियल नंबर दर्ज मिला।
इसके अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक एक हजार से अधिक फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर बेच चुका है।
नगर निगम रुद्रपुर के लेटर पैड का दुरुपयोग
जांच में यह भी पाया गया कि कई प्रमाण पत्र नगर निगम रुद्रपुर के लेटर पैड पर जारी दिखाए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
मुकदमा दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…