देहरादून में दरगाह में तोड़फोड़ और मारपीट का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – myuttarakhandnews.com

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र के रेंजर्स ग्राउंड स्थित दरगाह बाबा जमात शाह में कथित तौर पर घुसकर तोड़फोड़ और खादिम से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, दरगाह के बुजुर्ग खादिम को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई और मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले में पुलिस ने बजरंग दल से जुड़े दो कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
पुलिस के अनुसार, दरगाह के खादिम मकसूद अहमद ने इस संबंध में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को बजरंग दल के अमन स्वेडिया और सिद्धार्थ बड़ोनी अपने 20 से 25 साथियों के साथ दरगाह परिसर में पहुंचे। शिकायत में कहा गया है कि उनके पास हथौड़े, लाठी और डंडे थे और उन्होंने कथित तौर पर जबरन परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।
 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान मजार को क्षतिग्रस्त किया गया और बुजुर्ग खादिम मकसूद अहमद को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के जरिए क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया।
 
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमन स्वेडिया और सिद्धार्थ बड़ोनी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

36 minutes ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

47 minutes ago

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…

1 hour ago

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…

2 hours ago