देहरादून। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला काजल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी से पिछले करीब एक साल से चल रहे विवाद और पत्नी द्वारा तलाक की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी।
21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हुई और गोली लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंची तो काजल बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके सिर और पेट पर गोली के निशान थे। घटना के बाद धीरज अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
एसएसपी के निर्देश पर थाना क्लेमेंटटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, धीरज का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और घटना के बाद उसने मोबाइल भी बंद कर दिया था। पुलिस ने सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की मदद से 23 सितंबर को धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले काजल से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से वह पत्नी और बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित पत्नी के मायके में रह रहा था। पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, पिछले तीन माह से पत्नी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी और बच्चों से भी मिलने नहीं दे रही थी। करीब एक माह पहले उसे पत्नी द्वारा तलाक की तैयारी किए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सहारनपुर से देसी तमंचा खरीदा। घटना से एक रात पहले वह सहारनपुर से देहरादून पहुंचा और घटनास्थल के पास निर्माणाधीन भवन में छिपकर मौका तलाशता रहा। सुबह उसने घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बिस्तर पर सो रही पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Post Views: 3
Post navigation
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…