सुरेश राठौर और उर्मिला पर पुलिस का शिकंजा,नोटिस पे नोटिस हो रहे जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो प्रकरण में फरार चल रहे पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बहादराबाद पुलिस के बाद अब देहरादून पुलिस ने भी सुरेश राठौर के आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि मामले में जल्द ही सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरेश राठौर को कई बार थाने बुलाकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके घर पर नोटिस चस्पा किया गया। अब देहरादून पुलिस की सक्रियता से यह संकेत मिल रहे हैं कि यदि राठौर पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय है।
इसी मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आ रही हैं। बुधवार को बहादराबाद पुलिस ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद गुरुवार को झबरेड़ा और ज्वालापुर थाना पुलिस ने भी उनके घर पर नोटिस लगाए। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नोटिस जारी होने के बावजूद उर्मिला सनावर अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुई हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि नोटिस के बावजूद सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Post Views: 1

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks