Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर चढ़ा सियासी पारा, धन सिंह के बाद तीरथ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या मिलेगी नई जिम्मेदारी? – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों कयासों का दौर चल रहा है, वो भी खासकर बीजेपी में. बीजेपी के तमाम बड़े नेता आजतक दिल्ली के चक्कर लगा रहे है, जिसके कारण उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में नई-नई चर्चाएं हो रही हैं. ऐसे में दिल्ली दरबार से फिर नई तस्वीर सामने आई है, जिसको लेकर नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं. नई तस्वीर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की है, जिन्होंने दिल्ली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.पीएम मोदी से मिले तीरथ: पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी संगठन उन्हें प्रदेश में कोई नई जिम्मेदारी दे सकता है. वहीं इससे पहले उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता धन सिंह रावत ने भी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात करने के दो दिन बाद तीरथ सिंह रावत दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मिले.खास है पीएम और तीरथ की मुलाकात: बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की न केवल शुभकामनाएं दीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी की. तीरथ सिंह रावत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात इसलिए भी खास है, क्योंकि बीते दिनों देहरादून में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिस तरह से तीरथ सिंह रावत ने संगठन और संगठन में हो रहे कार्यकर्ताओं के साथ बर्ताव को लेकर हंसते-हंसते अपने दिल की बात कह दी थी, उसके बाद अंदाजा यही लगाया जा रहा था कि हो सकता है तीरथ सिंह रावत पार्टी के बड़े नेताओं की रडार पर आ जाएं.तीरथ रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी करते हुए तीरथ सिंह रावत ने लिखा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट हुई है और इस भेंट के दौरान तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की उन्हें शुभकामनाएं दीं. अंतिम लाइन में तीरथ सिंह रावत लिखते हैं इस अवसर पर राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर बातचीत भी हुई है.पीएम और तीरथ की क्या बात हुई: अब यह बातचीत किस तरह की थी, यह तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीरथ सिंह रावत ही जानते हैं, लेकिन जिस तरह से देहरादून में तीरथ सिंह रावत ने अपने दिल की बात को बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने रखा था, उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीएम से भी वह इस मुद्दे पर बात करने से नहीं चूके होंगे.उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं तीरथ: तीरथ सिंह रावत को लेकर भले ही लोग सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से उनके जींस वाले बयान या अन्य बयानों को लेकर कुछ भी कहें, लेकिन पार्टी में उनका कद क्या है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह न केवल उत्तराखंड में पौड़ी सीट से सांसद रह चुके हैं, बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री संगठन में महत्वपूर्ण पदों के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कमान भी संभाल चुके हैं. ऐसे में भले ही वह मौजूदा समय में किसी पद पर न हों लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है और उम्मीद यही जताई जा रही है कि आने वाले समय में संगठन में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं, पीएम मोदी से मिलने के बाद तीरथ सिंह रावत और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

43 minutes ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

54 minutes ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

1 hour ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

1 hour ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

5 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

5 hours ago