Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आने वाले चार से पांच दिन प्रदेश के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। उत्तराखंड में बारिश जमकर कहर बरपा रही है, प्रदेश में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और कई जगहों पर आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। केदारघाटी में भारी बारिश से उत्पन्न त्रासदी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कई लोगों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है और यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों की खोजबीन की जा रही है। बचाव कार्यों में सेना का भी सहयोग लिया जा रहा है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं और नदी-नाले उफान पर हैं। उफनती नदियों और नालों ने कई पुलों को बहा दिया है। साथ ही कई घर भूस्खलन की चपेट में आने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।आज के लिए मौसम का पूर्वानुमानएक बार फिर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आगामी कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, और नैनीताल के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश से मिट्टी की जल धारण क्षमता सैचुरेशन तक पहुंच गई है, जिससे भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए बरसात के मौसम में लोगों को यात्रा से बचने और घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।बीते दिन के तापमान की स्थितिसोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ New Tehri Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the State…
कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…
देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…