अंकिता भंडारी केस पर बढ़ा सियासी तापमान, होगी CBI जांच:नरेश बंसल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे ही मामले में वीआईपी की चर्चा सामने आई, सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने की मांग तेज हो गई। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा है कि सरकार को इस मामले में सीबीआई जांच कराने से कोई परहेज नहीं है।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नरेश बंसल ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईटी जांच में सभी तथ्य सामने आ चुके हैं और उसी के आधार पर दोषियों को सजा भी हो चुकी है।
नरेश बंसल ने विपक्ष पर इस संवेदनशील मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार को दून में हुए प्रदर्शन के दौरान बैनर फाड़ने और अभद्रता की घटनाओं की उन्होंने निंदा की और कहा कि आंदोलन के अराजक तत्वों के हाथ में जाने का खतरा है।
एक सवाल के जवाब में बंसल ने कहा कि पुलिस जल्द ही सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर से पूछताछ करेगी, जिसके बाद वायरल ऑडियो की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मुद्दे को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करके न केवल प्रदेश की छवि खराब की जा रही है, बल्कि दिवंगत बेटी अंकिता की आत्मा को भी ठेस पहुंचाई जा रही है।
वीआईपी को बचाने में जुटी सरकार: कांग्रेस
दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद सरकार उसे बचाने में जुटी हुई है, जिससे प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल बन रहा है।
रुद्रप्रयाग में पत्रकार वार्ता के दौरान गोदियाल ने कहा कि अंकिता को इंसाफ मिलने तक कांग्रेस प्रदेशभर में न्याय यात्रा जारी रखेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन करना हास्यास्पद है।
गणेश गोदियाल ने दावा किया कि भाजपा के शासन में उत्तराखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड को चुनाव से जोड़ना गलत है, क्योंकि कांग्रेस पहले दिन से सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। गोदियाल ने यह भी कहा कि अब भाजपा के कुछ पदाधिकारी भी पार्टी से इस्तीफा देकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक सीबीआई जांच नहीं होती और वीआईपी का नाम उजागर नहीं किया जाता, कांग्रेस इस लड़ाई को जारी रखेगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

10 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

14 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

35 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

56 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

2 hours ago