उत्तराखंड में ठंड का कहर, पहाड़ों में नदियां जमीं, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पहाड़ी इलाकों में नदियां और नाले जमने लगे हैं। सोमवार को गंगोत्री से आगे देवऋषि नाले के पास भागीरथी नदी पूरी तरह जम गई, जिससे कड़ाके की ठंड का असर साफ नजर आया। वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की भी संभावना बनी हुई है।
सोमवार अपराह्न बाद केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हुई, जो देर शाम तक रुक-रुककर जारी रही। केदारनाथ और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान माइनस 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में हल्की बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। नए साल में यह दूसरी बार है जब केदारनाथ धाम में बर्फबारी दर्ज की गई है।
इधर, मैदानी जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर देखा जा रहा है। सोमवार को पंतनगर प्रदेश का सबसे ठंडा मैदानी क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे गिरकर मात्र 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई टिहरी और मुक्तेश्वर में रात का तापमान करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि देहरादून का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

5 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

9 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

31 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

52 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

2 hours ago