Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में गंगा का पानी नहाने के योग्य है या नहीं? प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया ये दावा – Uttarakhand

Is the Ganga water in Haridwar suitable for bathing or not? Pollution Control Board made this claimइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Ganga Water Pollution: उत्तराखंड में गंगा नदी का पानी नहाने या आचमन के योग्य है या नहीं इसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से बड़ा दावा किया गया है. बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह ने गंगा का पानी बी श्रेणी का होने की बात कही है, जो नहाने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि इस बात का परीक्षण करने के लिए पानी की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता है. जिसके बाद गंगा के पानी को बी कैटेगरी में रखा गया है.उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हरिद्वार में गंगा जल की गुणवत्ता मापने के लिए बोर्ड ने 8 स्टेशन तय किए हैं. उसी माप के अनुसार हम पानी की गुणवत्ता का विश्लेषण करते हैं. इनमें सबसे पहले हम बिंदु घाट, फिर हर की पैड़ी, ऋषिकुल में फिर बाला कुमारी मंदिर होते हुए आखिर में जो हमारा बॉर्डर है वहां तक कुल मिलाकर आठ प्वाइंट हैं. जहां पर जल की गुणवत्ता की जांच की जाती है.इन पैरामीटर के आधार पर तय होती है श्रेणीउन्होंने कहा कि इस जांच में गंगा के पानी का गुणवत्ता के लिए केंद्रीय प्रदूषण दल बोर्ड ने नदियों के पानी को पांच वर्गों A,B,C,D और E में बांटा है. गंगा जल की गुणवत्ता ‘बी’ श्रेणी में पाई गई है. पैरामीटर के आधार पर, बी का मतलब होता है कि वो नहाने के लिए उपयुक्त है. पानी किस कैटेगरी में रखा जाएगा इसका निर्धारण चार पैरामीटर के आधार पर किया गया है. जिसमें पीएच लेवल, डिसाल्व ऑक्सीजन, बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड और टोटल कॉलिफॉर्म बैक्टीरिया आते हैं.इन चारों पैरामीटर के आधार पर गंगा के पानी को क्लास बी में रखा गया है. इसका मतलब है पानी नहाने के लिए उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि बड़ी बात ये हैं कि पिछले पांच-छह सालों से लगातार गंगा का पानी बी श्रेणी में बना हुआ है. हालांकि बी श्रेणी का पानी पीने के लिए असुरक्षित हैं, ऐसे में इस पानी को पीया नहीं जा सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह के तहत यूपीएचसी शांतिनगर में आयोजन, जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे स्वास्थ्य…

10 minutes ago

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत

जिलेवार आवंटित बजट से छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं  खेलों के आयोजन, खिलाडियों के…

32 minutes ago

देहरादून: हांडी रेस्टोरेंट में मिली सड़ी-गली खाद्य सामग्री, तत्काल बंद कराया गया रेस्टोरेंट – myuttarakhandnews.com

  दून क्लब स्थित रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी उजागर, 14 दिन का…

51 minutes ago

विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

एटीआई नैनीताल के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूचना का अधिकार, लैंगिक उत्पीड़न निवारण, वेतन…

54 minutes ago

ग्राफिक एरा में हैकाथॉन, पर्यटन की समस्याओं का समाधान खोज रहे छात्र –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में छात्र पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के…

1 hour ago

देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी, 70 बेड, 35 अलमारियां समेत लाखों के माल पर हाथ साफ, गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून में बंद बॉयज हॉस्टल से लाखों का सामान चुराने वाले गैंग को पुलिस ने…

1 hour ago