Categories: hindiUttarakhand

ऋषिकेश में सौ करोड़ खर्च कर राफ्टिंग स्टेशन बनाएगी सरकार, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार – Uttarakhand

The government will build a rafting station in Rishikesh by spending 100 crores, 1500 people will get employmentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश; ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाले राफ्टिंग बेस स्टेशन को तैयार किया जाएगा। यहां बुनियादी ढांचा मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी। सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।दरअसल, केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश को विशेष सहायता नामक योजना के तहत 23 राज्यों के चालीस पर्यटक स्थलों के विकास को 3295 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस योजना में योग और पर्यटन नगरी ऋषिकेश को भी शामिल किया गया है। इस योजना के तहत आईकॉनिक सिटी ऋषिकेश में आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। ऋषिकेश-तपोवन और शिवपुरी कॉरिडोर पर यातायात के दौरान उमड़ने वाली भीड़ से निपटने के भी इंतजाम किए जाएंगे।राफ्टिंग बेस स्टेशन परियोजना का उद्देश्य ऋषिकेश के साहसिक पर्यटन में बुनियादी ढांचे की चुनौतियों से निपटते हुए कमियां दूर करना है। इस परियोजना का उद्देश्य अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर राफ्टिंग संचालन को केंद्रित करना है। अधिक धन खर्च करने की क्षमता वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही आर्थिक विकास के लिए बुकिंग प्रणाली और उन्नत सुविधाएं प्रदान करना है।डेढ़ हजार लोगों को रोजगार की उम्मीदइस प्रोजेक्ट से सुविधाएं विकसित होने के बाद करीब 1500 लोगों के लिए रोजगार के मौके भी विकसित होंगे। पर्यटकों की सुविधाएं बढ़ेंगी। इस योजना के लिए जमीन राज्य सरकार उपलब्ध करवाएगी। इसे लागू भी राज्य सरकार ही करेगी। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय इसकी निगरानी करेगा। इस योजना के लिए 66 प्रतिशत राशि राज्यों को जारी कर दी गई है। केंद्र ने राज्यों से इस योजना के अंतर्गत विकसित हो रहे पर्यटन स्थलों के विकास के कार्यों को पूरा करने को दो वर्षों की समयसीमा तय की है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून: हांडी रेस्टोरेंट में मिली सड़ी-गली खाद्य सामग्री, तत्काल बंद कराया गया रेस्टोरेंट – myuttarakhandnews.com

  दून क्लब स्थित रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी उजागर, 14 दिन का…

7 minutes ago

विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

एटीआई नैनीताल के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूचना का अधिकार, लैंगिक उत्पीड़न निवारण, वेतन…

10 minutes ago

ग्राफिक एरा में हैकाथॉन, पर्यटन की समस्याओं का समाधान खोज रहे छात्र –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में छात्र पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के…

25 minutes ago

देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी, 70 बेड, 35 अलमारियां समेत लाखों के माल पर हाथ साफ, गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून में बंद बॉयज हॉस्टल से लाखों का सामान चुराने वाले गैंग को पुलिस ने…

32 minutes ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का…

32 minutes ago

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर कांग्रेस का भाजपा को जवाब—उत्तराखंडियत से समझौता नहीं –

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में जारी न्याय की मांग के बीच भाजपा…

42 minutes ago