धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में होगी बढ़ोतरी
देहरादून। बीते कई दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला रविवार को थमा तो पारा चढ़ गया। तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्मी ने परेशान किया। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
आंकड़ों पर नजर डालें, तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री के इजाफे के साथ 32.3 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, मौसम के बदले पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आने वाले दिनों की बात करें, तो अक्टूवर में प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…