Latest posts by Sapna Rani (see all)गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के भिलांगना ब्लॉक के बहेड़ी गांव में एक अज्ञात डिवाइस के गुबारे के साथ आसमान में दिखाई देने से स्थानीय लोग भयभीत हो गए. इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी, और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए इकट्ठा हो गए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डिवाइस को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की.जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह डिवाइस मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा छोड़ा गया था. इसका उद्देश्य मौसम की सटीक जानकारी जुटाना था. गुबारा फटने के बाद यह डिवाइस खेतों में गिर गया, जिससे लोग घबरा गए. गांव में यह खबर तेजी से फैली, और इसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने लोगों को यह स्पष्ट किया कि इसमें डरने की कोई बात नहीं है. क्योंकि यह सिर्फ एक मौसम संबंधी उपकरण था.मौसम की जानकारी जुटाने वाली डिवाइसघनसाली थानाध्यक्ष सजीव थपलियाल ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली. इस दौरान मौसम विभाग के ड्यूटी ऑफिसर अनुज जयसवाल ने बताया कि यह गुबारा हर सुबह मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए छोड़ा जाता है. यह लगभग 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक जाता है और 150 से 200 किलोमीटर की दूरी तय करता है. इसमें लगा डिवाइस तापमान, हवा की गति, दबाव और अन्य मौसम संबंधी जानकारियां एकत्र करता है, जो कि मौसम पूर्वानुमान के लिए उपयोगी होती हैं.पुलिस-प्रशासन ने लोगों को समझायापुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों को यह समझाया कि यह उपकरण मौसम विज्ञान से संबंधित अध्ययन के लिए प्रयोग किया जाता है और इसमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है.
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…