Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून. उत्तराखंड में आज यानी 29 अप्रैल को भी अब मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है. बीते रविवार को कहीं हल्की धूप तो कहीं बादलों के छाने से मौसम सुहावना सा लग रहा था, लेकिन सोमवार को अब मौसम का मूड बदलता नजर आ रहा है.देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित 7 जनपदों में तेज आंधी के साथ ही बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है. जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार और टिहरी के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ आंधी तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बागेश्वर, पिथौरागढ़ , उधम सिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल में कुछ जगह बिजली चमकने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने का अनुमान जताया जा रहा है.
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…