Categories: hindiUttarakhand

कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से कर पाएंगे चेक – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे. इस बार 10वीं और 12वीं में 2,01,737 छात्रों ने परीक्षा दी है. वहीं, इसी दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा. विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड बोर्ड के सभापति की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। ये परीक्षा परिणाम रामनगर के उत्तराखंड बोर्ड मुख्यालय से घोषित किये जायेंगे. इसके साथ ही अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा.उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम चेक करने का तरीकाकैसे करें उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं रिजल्ट चेकसबसे पहले स्टूडेंट्स को वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा.इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.अब परिणाम आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा.उत्तराखंड बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट इस परीक्षा परिणाम की घोषणा रामनगर के एनेक्सी भवन में करेंगे. इस बार उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं में 1,16,823 और 12वीं में 94,914 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. उल्लेखनीय है कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को तक चली थीं. इसमें 10वीं और 12वीं में 2,01,737 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. दसवीं में 1,16,823 जबकि 12वीं में 94,914 परीक्षार्थियों ने बोर्ड एग्जाम दिया था. वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तराखंड में 156 संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

57 minutes ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

2 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

2 hours ago

आर्यिका रत्न पूर्णमति माताजी के मंगल सानिध्य में समवशरण महामंडल विधान का भव्य आयोजन –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी  में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं…

3 hours ago