SIR के दूसरे चरण की तैयारी तेज, दावे-आपत्तियों की सुनवाई के लिए लगेंगे विशेष कैंप –

 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को दिए निर्देश, मानसून के दौरान मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता
 
देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दूसरे चरण को सुचारु एवं मतदाता हितैषी बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के आयुक्तों तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्राफ्ट प्रकाशन, नोटिस जारी करने तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान किसी भी मतदाता को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पर्वतीय जिलों में मानसून के दौरान सड़कें बाधित होने और आवागमन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) सुनवाई करेंगे, वहां बिजली, पेयजल, इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्कैनर तथा फोटो कॉपी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर आधारित विशेष कैंप लगाने के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के साथ-साथ नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं वार्ड स्तर पर भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा, राजस्व, तहसील सहित संबंधित विभागों से नोडल अधिकारियों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 70 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) के साथ लगभग 800 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO) कार्यरत हैं। जिन जनपदों में एईआरओ की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है, वहां से प्रस्ताव शनिवार तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने दोनों मंडलों के मंडलायुक्तों को 14 जुलाई से जिलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व जिला एवं विधानसभा स्तर पर राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित कर उन्हें मतदाता सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत, गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

33 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

55 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago