सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महा-सदस्यता अभियान का शंखनाद, युवाओं के रोजगार और जनहित के मुद्दों पर बनी रणनीति
देहरादून, राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक शुक्रवार को देहरादून स्थित सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देवभूमि आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रेशू कुमार चौधरी ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से दिनेश मलिक को राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और उत्तराखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में समाज में बढ़ रहे उत्पीड़न, आमजन के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, गंगा स्वच्छता अभियान तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता के माध्यम से इन अभियानों को प्रभावी बनाया जाएगा।
नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक ने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, सामाजिक चेतना को मजबूत करने और समाज सुधार के कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष रेशू कुमार चौधरी ने घोषणा की कि राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ शीघ्र ही उत्तराखंड के गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर महा-सदस्यता अभियान प्रारंभ करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर संगठन की सदस्यता ग्रहण करने तथा न्यायपूर्ण, संस्कारित और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अर्पित सिंह चौहान सहित मनीष रत्नाकर, अंकित, संजीव शर्मा, तरुण सिरोही, विशाल चौधरी, सचिन चौधरी, तृप्ता चौधरी, रवि, श्याम सुन्दर, रोबिंद्र वासन, पुष्कर, रविकांता, राजू रावत और नवीन आर्या सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…