राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी के दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियां मुकम्मल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के लिए देहरादून में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू दो नवंबर की शाम देहरादून पहुंचेंगी और राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन, तीन नवंबर को वह उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को देहरादून आएंगे और एफआरआई में राज्य सरकार के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रशासन की कोर टीम के साथ बैठक कर सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं और लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हर गिरी और कुमकुम जोशी मौजूद रहे।
एसएसपी अजय सिंह ने वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें और अपने पहचान पत्र व ड्यूटी कार्ड साथ रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, चिकित्सा और आपात सेवाओं की तैयारियों की भी बिंदुवार समीक्षा की है, ताकि समारोह के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

43 seconds ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago