देहरादून:सैन्य अस्पताल देहरादून में कमान परिवर्तन समारोह में ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह से मिलिट्री अस्पताल की कमान का कार्यभार ग्रहण किया। पारंपरिक सैन्य रीति और अनुशासन के बीच संपन्न समारोह में कमान दंड का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किया गया, जो अधिकार एवं उत्तरदायित्व के औपचारिक परिवर्तन का प्रतीक है।
ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह ने अपने दो वर्ष और एक महीने के कार्यकाल के दौरान, चिकित्सा देखभाल, बुनियादी ढाँचे में सुधार और गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में अस्पताल को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दिलाईं। उनके नेतृत्व में, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ने रोगी देखभाल और परिचालन तत्परता के उच्चतम मानकों को निरंतर बनाए रखा।
नव नियुक्त कमांडेंट, ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, एक प्रतिष्ठित क्लिनिकल फार्माकोलॉजिस्ट हैं तथा पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (AFMC) में फार्माकोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनका समृद्ध शैक्षणिक और नैदानिक अनुभव, अस्पताल को चिकित्सा उत्कृष्टता एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में और अधिक सुदृढ़ करेगा। ब्रिगेडियर पारिक्षित सिंह अब कमान अस्पताल चंडीमंदिर में ब्रिगेडियर-इन-चार्ज (प्रशासन) का दायित्व संभालेंगे।
इस अवसर पर सैन्य अस्पताल देहरादून के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारों ने ब्रिगेडियर पारिक्षित सिंह को उनके प्रेरणादायी नेतृत्व और उल्लेखनीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया तथा ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन का इस प्रतिष्ठित संस्थान की नई कमान संभालने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…
देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…
देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1…
उत्तराखंड पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म होने वाला है! 198 पदों का प्रस्ताव UKSSSC को…
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…