26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारियां पूरी, 714 युवा होंगे शामिल

देहरादून। सेना के कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने भर्ती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। पहले दिन चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जनपद के 714 युवा अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। आज से अभ्यर्थियों का कोटद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
अग्निवीर भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए सेना के साथ ही स्थानीय प्रशासन पिछले लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके तहत जहां भर्ती स्थल के समीप प्रवेश स्थल की सफाई करने के साथ ही यहां पर अस्थायी टैंट की व्यवस्था की गई है।

वहीं, प्रवेश से लेकर भर्ती ग्राउंड तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद युवाओं को भर्ती ग्राउंड में प्रवेश कराया जाएगा। शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने राजस्व कर्मियों के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने काशीरामपुर तल्ला में भर्ती स्थल पर बने अस्थायी शौचालयों के क्षतिग्रस्त दरवाजों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

उधर, एसएम आरओ अशोक कुमार ने बताया कि सुबह 4:00 बजे युवा प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगे। भर्ती मैदान में दौड़, फिजिकल, मेडिकल की प्रक्रिया की जाएगी। पांच दिनों तक चलने वाली भर्ती रैली में गढ़वाल मंडल के आठ जनपदों के कुल 3320 युवा शामिल होंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

27 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

49 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago