बड़ी खबरः देहरादून स्मैश में मिलेंगे दुनिया के शानदार खेल, सबसे कम कीमत पर
अब देहरादून में बॉलिंग से लेकर वर्चुअल गेम्स तक का एक छत्त के नीचे ले सकेंगे मजा
अगर आप भी हैं गेमिंग के शौकीन, तो स्मैश बनाएगा आपका जीवन हसीन
बच्चे हों या बड़े, देहरादून में सबके लिए सबसे बेस्ट गेम लेकर आया स्मैश
खुशखबरीः दून में खुला स्मैश का गेमिंग सेंटर, क्रिकेटर हरभजन सिंह ने किया उद्घाटन
हरभजन सिंह ने किया स्मैश गेमिंग सेंटर का उद्घाटन, बच्चों से लेकर बड़े तक करेंगे मौज
दून में एक छत के नीचे खेल सकेंगे कई शानदार गेम्स, केवल 49 रुपये से ले सकेंगे मजा
मोबाइल और वीडियो गेम्स हुए पुराने, अब दून में बच्चे स्मैश में खेल सकेंगे बेहतरीन गेम्स
परिवार के साथ वक्त बिताना है तो आइये स्मैश, वर्चुअल और रिएलिटी गेम्स की भरमार
दून में खुला स्मैश गेमिंग सेंटर, अब शानदार गेम खेलते हुए आईफोन जीतने का भी मौका
देहरादून। राजधानी देहरादून में अब बच्चों से लेकर बड़े तक एक छत के कई गेम्स का मजा ले सकेंगे। देहरादून के दिल घंटाघर कांप्लेक्स स्थित वर्क, फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में प्रदेश का सबसे बड़ा गेमिंग सेंटर स्मैश (Smaaash) शुरू हो गया है। मशहूर क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने इसका उद्घाटन किया। यहां बॉउलिंग समेत दर्जनों खेल उपलब्ध हैं। वर्चुअल रियलिटी वाले गेम्स यूजर्स को एक अलग तरह का एहसास देते हैं। सबसे खास बात यह है कि एंट्री पूरी तरह फ्री है, जबकि गेम्स के हिसाब से खेलने का चार्ज अलग-अलग है।
जीटीएम ग्रुप के चेयरमैन तुषार कुमार ने बताया कि देहरादून में परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए लोगों को अब एक और जगह मिल गई है। घंटाघर कांप्लेक्स स्थित वर्क, फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में स्मैश दूनवासियों को गेमिंग की नई दुनिया से रुबरू कराएगा। यहां कई तरह के गेम्स का मजा लेने के साथ ही लजीज खाने का आनंद भी लिया जा सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यहां कई तरह के गेम्स उपलब्ध हैं।
स्मैश के कंसल्टिंग सीएमओ अवनीश अग्रवाल ने बताया कि यहां पर बॉउलिंग की फोर लेन तैयार की गई है। इसमें लाइटिंग का विशेष ध्यान रखा गया है, जो खेल का मजा कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने बताया कि सभी ऐज ग्रुप के लोग इसका मजा ले सकते हैं। 149 से लेकर 499 रुपये तक में इस खेल का आनन्द उठाया जा सकता है।
इसके अलावा वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के जुरासिक एस्केप, फिंगर कोस्टर, स्टैंड रोलर कोस्टर व हांटेड हॉस्पिटल गेम्स भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी गेम्स स्मैश ने खुद डेवलप किए हैं, इसलिए इनका मजा केवल यहीं उठाया जा सकता है।
साथ ही रिडमशन गेम्स भी खेले जा सकते हैं, जिसमें यूजर्स कई तरह के प्राइज जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि की मास्टर गेम में यूजर्स के पास आईफोन जीतने का भी मौका है। एयर हॉकी को लोग बहुत पसंद करते हैं, उसके भी दो वर्जन उपलब्ध हैं। इसे केवल दो खिलाड़ी खेल सकते हैं।
अवनीश अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के लिए कार-बाइक रेस वाले आर्केड गेम समेत कई अन्य गेम उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 1000 (एक हजार) रुपये के कार्ड पर 10 से 14 गेम्स खेल सकते हैं। यह प्रदेश का पहला स्मैश सेंटर है, जबकि देश में 20 सेंटर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी स्मैश ओपनिंग ऑफर चल रहा है, जिसके तहत सिर्फ 49 रुपये में आर्केड गेम खेल सकते हैं।
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…