उत्तराखंडयात्रा
Share0
देहरादून/रुद्रप्रयाग। 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व धाम में सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्ग का भी निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ धाम में वर्तमान समय में भारी मात्रा में बर्फ जमी हुई है। कई स्थानों पर 4 से 5 फीट तक बर्फ मौजूद है, जिसे हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। धाम क्षेत्र में 60 से अधिक श्रमिक एवं ट्रेक रूट पर 70 से 75 मजदूर तैनात किए गए हैं। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि ट्रेक रूट का पुनर्निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही आईटीबीपी के जवानों की तैनाती के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रा का संचालन सफलतापूर्वक एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।
Share0
देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों के 400…
अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में माणा पास से औली तक आयोजित होगी ‘100…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The ongoing dispute regarding taxi operations in the…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The prestigious Guru Nanak Fifth Centenary School, located…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: École Globale International…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the Pandit Deendayal…