देहरादून: उत्तराखंड स्थापना दिवस से ठीक पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर देवभूमि उत्तराखंड आ रही हैं। उनका यह दौरा दो नवंबर से चार नवंबर तक चलेगा, जिसमें वह हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और कैंचीधाम में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू 2 नवंबर को हरिद्वार पहुंचेंगी और पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। इसके बाद वह देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।
3 नवंबर को सुबह राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। यह सत्र राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। शाम को वह नैनीताल राजभवन में आयोजित 125 वर्ष पूर्ण होने के समारोह में शामिल होंगी।
4 नवंबर को उनका कार्यक्रम पूरी तरह आध्यात्मिक और शैक्षणिक रंग में रहेगा। वह सुबह कैंचीधाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करेंगी और दोपहर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।
सरकार और प्रशासन ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा विकास, शिक्षा और आस्था — तीनों पहलुओं को जोड़ने वाला माना जा रहा है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

युवा और नए चेहरों पर दांव; उत्तराखंड में सत्ता विरोधी माहौल से निपटने भाजपा ने कर ली बड़ी तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी कद्दावर नेता…

39 minutes ago

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के छात्रों के लिए खुला वित्तीय नियोजन में करियर का नया रास्ता –

देहरादून,  एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्ल्यूपीयू) के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स ने फाइनेंशियल प्लानिंग…

41 minutes ago

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम –

 हरिद्वार, । दिव्य प्रेम मिशन, हरिद्वार के वंदे मातरम इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय पुरुषोत्तम मित्तल…

47 minutes ago

उत्तराखंड में मौसम ने फिर ली करवट, 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मानसून की विदाई के बावजूद उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले…

1 hour ago

कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल नैनीताल। कैंचीधाम के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप…

2 hours ago

यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज

देहरादून। प्रसिद्ध यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नेहरू कॉलोनी…

2 hours ago