देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की भारी कमी को दूर करने के लिए कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 287 नए डॉक्टरों की भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है।
इनमें 231 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे, जबकि 56 पद बैकलॉग के हैं। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी ताकि राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर तैनाती हो सके।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह कदम विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगा।
सरकार ने चयन बोर्ड को निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि डॉक्टरों की कमी जल्द पूरी हो और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
इस भर्ती से राज्य के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
Post Views: 6
Post navigation
नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…
हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…