देहरादून। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही राज्य में सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। खासकर टमाटर और आलू के दामों में अचानक उछाल आ गया है। शादियों के सीजन और बढ़ती मांग के चलते बाजारों में सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं।
दो दिन में 20 रुपये बढ़े टमाटर के दाम
इस महीने से शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के बाद टमाटर की मांग में तेजी आई है। महज दो दिनों में टमाटर 30 रुपये किलो से बढ़कर 50 रुपये किलो पहुंच गया है। वहीं आलू के दाम 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये किलो हो गए हैं।
आलू की फसल में देरी बनी वजह
टमाटर की शादी के सीजन में बढ़ी मांग के कारण दामों में उछाल आया है। वहीं आलू के दाम बढ़ने की वजह इसकी फसल का देर से तैयार होना बताया जा रहा है जिसके कारण दामों में वृद्धि दर्ज की गई है।
अन्य सब्जियों के भी बढ़े भाव
टमाटर और आलू के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी जाने:
भिंडी: ₹60 किलो
करेला: ₹60 किलो
मटर: ₹120 किलो
Post Views: 3
Post navigation
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…