UTTARAKHAND NEWS : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में आज एक बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में ‘देवभूमि परिवार योजना’ को लागू करने को मंजूरी दे दी गई है। सरकार का कहना है कि यह योजना राज्य के परिवारों के सर्वांगीण कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, योजना के तहत राज्य के जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाओं का समग्र लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा कि “देवभूमि परिवार योजना” राज्य के हर घर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
बैठक में 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
इस योजना से न केवल गरीब परिवारों को राहत मिलेगी, बल्कि राज्य में सामाजिक समानता और पारिवारिक स्थिरता को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का दावा है कि यह योजना उत्तराखंड में “परिवार कल्याण की नई दिशा” साबित होगी। इसी के साथ कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, और निर्णय लिया गया कि उपनल के माध्यम से अब विदेशों में भी नौकरी मिलेगी। वहीं आपदा में मृतक आश्रितों को चार लाख के स्थान पर पांच लाख मिलेंगे। वही पक्का मकान ध्वस्त होने पर पांच लाख दिए जाएंगे।
सिमरन बिंजोला
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…