महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा, 211 महिलाओं को जल्द मिलेगी आर्थिक मदद –

 
देहरादून, राज्य की 211 चयनित एकल महिलाओं को स्वरोजगार योजना के तहत जल्द ही वित्तीय सहायता राशि जारी की जाएगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने  यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 484 महिलाओं को प्रथम किस्त की धनराशि जारी की जा चुकी है, जिनमें से अधिकांश महिलाओं ने अपना स्वरोजगार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि शेष 211 लाभार्थी महिलाओं को भी शीघ्र धनराशि वितरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से समय देने का अनुरोध किया गया है।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकल महिला स्वरोजगार योजना की विज्ञप्ति अगस्त माह तक जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएं। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 2000 महिलाओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में आगामी 8 अगस्त को महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि दोनों पुरस्कारों के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है तथा अधिकारियों को चयन प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, मोहित चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नंदा गौरा योजना की 19 करोड़ से अधिक राशि आज होगी डीबीटी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नंदा गौरा योजना के अंतर्गत हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले की 4000 से अधिक बालिकाएं आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी न होने के कारण अब तक लाभ से वंचित रह गई थीं। इन सभी पात्र बालिकाओं के बैंक खातों में गुरुवार को 19 करोड़ 22 लाख 78 हजार रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच…

4 minutes ago

चिकित्सा शिक्षा का हब बन रहा उत्तराखंड, पांच साल में शुरू हुए तीन नए मेडिकल कॉलेज –

 देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री…

51 minutes ago

पीएनबी ने ‘प्रथम सतत वित्त नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच दिया –

  देहरादून -: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक…

1 hour ago

वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी! –

देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ठगी…

2 hours ago

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

3 hours ago