वंचितों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं, विशेष शिविर में 300 से अधिक लोगों को मिला लाभ –

 
कैंट विधायक सविता कपूर ने वितरित किए सहायक उपकरण, 95 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
देहरादून, । समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए मौके पर ही सहायता प्रदान की गई।
शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित पेंशन एवं ऋण योजनाओं के तहत 300 से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके आवेदन पत्र भी भरवाए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए दो महालक्ष्मी किट, पांच किशोरी किट तथा दो गोद भराई किट वितरित की गईं।
शिविर का मुख्य आकर्षण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के सहयोग से 45 वरिष्ठ नागरिकों को 130 सहायक उपकरणों का वितरण रहा। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने बुजुर्गों को सहायक उपकरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा कि समाज कल्याण विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित के ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, क्षेत्रीय पार्षद डोली रानी मोहन, विशाल बिरला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

46 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

52 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago