जातिसूचक टिप्पणी का विरोध बना मौत की वजह, किया चाकू से हमला , छात्र ने तोड़ा दम – myuttarakhandnews.com

सेलाकुई : सेलाकुई में जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करना एक छात्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के नंदानगर निवासी एंजेल चकमा (24) की 17 दिन तक चले इलाज के बाद धूलकोट स्थित अस्पताल में मौत हो गई। एंजेल पर चाकू से हमला किया गया था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ा दी है। हमले के सभी पांच आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।
 
 क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी पीडी भट्ट के अनुसार, 9 दिसंबर को एंजेल चकमा अपने सगे भाई माइकल चकमा के साथ सेलाकुई में सामान खरीदने आया था। इसी दौरान शराब के ठेके के बाहर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने दोनों भाइयों पर जातिसूचक टिप्पणी की।
माइकल चकमा ने बताया कि युवकों ने पहले कड़े से सिर पर वार किया। जब एंजेल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू और कड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एंजेल के पेट, सिर और पीठ पर चाकू से गंभीर वार किए गए।
 
इलाज के दौरान मौत
 
गंभीर रूप से घायल एंजेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें सामने आईं। 17 दिन तक चले इलाज के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।
 
आरोपी छात्र, सभी जेल में
पुलिस ने माइकल चकमा की शिकायत पर मामला दर्ज कर 14 दिसंबर को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपियों में
अविनाश नेगी (शंकरपुर, सहसपुर)
शौर्य राजपूत (धूलकोट, प्रेमनगर)
सूरज खवास (नया गांव पेलियो, पटेलनगर — स्थायी निवासी मणिपुर)
सुमित (तिलवाड़ी)
आयुष बडोनी (बायांखाला)
शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
 
सभी आरोपी और मृतक छात्र
मृतक एंजेल चकमा जिज्ञासा विश्वविद्यालय का छात्र था। पुलिस के अनुसार, हमले में शामिल सभी आरोपी भी छात्र हैं।
 
एंजेल की मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि अब केस में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव ने किया शुभारम्भ –

देहरादून,  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने  नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून में नाबार्ड से…

32 minutes ago

उद्योगों को सरल प्रक्रियाएं और सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री –

हरिद्वार, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार उद्योगों के लिए केवल…

38 minutes ago

मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करें पंचायत प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री –

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत…

51 minutes ago

हिमालयी हितों की रक्षा के लिए नया पुरस्कार, रस्किन बॉन्ड को पहला कार्बन जस्टिस अवॉर्ड –

  देहरादून ,  हिमालय और हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हित में उल्लेखनीय योगदान…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में एआई और डेटा विज्ञान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी –

  देहरादून , । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई मानव बुद्धिमत्ता की उपज…

2 hours ago