रेंजर्स ग्राउंड से शिफ्ट हुआ संडे बाजार, अब लगेगा आईएसबीटी के पास ! – myuttarakhandnews.com

देहरादून: शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आम जनता को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाला रविवार साप्ताहिक बाजार (संडे बाजार) अब वहां नहीं लगेगा। इसे आईएसबीटी, देहरादून के समीप स्थानांतरित कर दिया गया है।
 
यह निर्णय जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर लिया गया है। अब संडे बाजार उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लिमिटेड की उस भूमि पर लगेगा, जो फिलहाल खाली है।
 
जाम की बड़ी वजह बना था रेंजर्स ग्राउंड का बाजार
 
हर रविवार रेंजर्स ग्राउंड में बाजार लगने से लैंसडाउन चौक, दर्शनलाल चौक, बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक समेत आसपास के इलाकों में भारी यातायात दबाव और जाम की स्थिति बन रही थी।
अव्यवस्थित पार्किंग के कारण , आम नागरिकों ,दून मेडिकल कॉलेज व दून अस्पताल आने वाले मरीजों , एम्बुलेंस सेवाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
 
अस्पताल और आपात सेवाओं पर पड़ रहा था असर
 
रेंजर्स ग्राउंड के पास दून अस्पताल और कई प्रमुख कार्यालय स्थित हैं। ऐसे में रविवार बाजार के कारण उत्पन्न यातायात अवरोध का बुजुर्गों, बच्चों और आपात सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसी को देखते हुए प्रशासन ने लोकहित में कड़ा कदम उठाया।
 
व्यापारियों की सहमति से लिया गया निर्णय
 
रविवार वीकली बाजार कल्याण समिति की ओर से भी बाजार को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया गया था। इस संबंध में हुई बैठक के बाद जिलाधिकारी ने रेंजर्स ग्राउंड में बाजार संचालन पर रोक लगाने और उसे आईएसबीटी के पास स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
 
कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश
 
जिला प्रशासन ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत जारी किया है।
संडे बाजार अब उस भूमि पर लगेगा, जो 02 मार्च 2023 के शासनादेश के तहत मेट्रो परियोजना के लिए लीज पर दी गई है , वर्तमान में खाली है और एमडीडीए के कब्जे व नियंत्रण में है ।
यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक उस भूमि पर मेट्रो परियोजना का वास्तविक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

38 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

4 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

5 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

5 hours ago