लोक सेवा आयोग ने गन्ना व दुग्ध पर्यवेक्षकों की निकाली भर्ती





देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में दुग्ध पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के 91 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तीन जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

अभी भर्ती के लिए 25 फरवरी को परीक्षा की संभावित तिथि तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की समस्या आने पर आयोग को ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल किया जा सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विज्ञापन को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद इसमें त्रुटि सुधार का मौका भी दिया जाएगा, जिसमें नाम, पिता का नाम, पता आदि में परिवर्तन कर सकेंगे। हालांकि मोबाइल नंबर, ई-मेल में कोई बदलाव नहीं होगा। लिहाजा, अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल अच्छी तरह देखकर ही आवेदन में भरें।

राज्य लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस भर्ती में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार, उपकारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, कर अधिकारी व खांडसार निरीक्षक के दिव्यांग श्रेणी के छह पदों के सापेक्ष 18 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जनवरी में प्रस्तावित है, जिसकी आयोग अलग से सूचना जारी करेगा।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago