तीर्थस्थल के दर्शन करवाने के लिए इस ट्रेन का किया जा रहा संचालन, ऐसा रहेगा शुल्क





देहरादून। भारत गौरव ट्रेन से यात्री सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से तीर्थस्थल के दर्शन करवाने के लिए विशेष रूप से इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन के लिए अलग-अलग स्टेशन चयनित किए गए हैं। इनमें ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी ललितपुर स्टेशन शामिल हैं। श्रेणी के अनुसार कुल 767 बर्थ होंगी।
इसमें सेकंड एसी में 49 सीटें, थर्ड एसी में 70 और स्लीपर में कुल 648 सीटें हैं। यह ट्रेन में तीर्थयात्रा आगामी 9 से 18 जनवरी तक चलेगी। इसमें सेकंड, थर्ड एसी और स्लीपर की बुकिंग कराई जा सकती है। यात्रा पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन और बस के माध्यम से स्थानीय भ्रमण भी शामिल है। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से कराई जा सकती है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में शहरी विकास, जलागम प्रबंधन और पर्यावरण…

2 hours ago

Doiwala to preserve Tehri’s heritage with new Ghantaghar

By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 10 Sep: The historic legacy and memories of…

11 hours ago

डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय में डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित…

11 hours ago

Sikh community’s participation vital in nation-building: Nitin Nabin

Dhami hails role of Punjabi community in Terai’s development my uttarakhand news Bureau Rudrapur (US…

12 hours ago

Nitin Nabin attacking Rahul Gandhi to hide BJP’s failures: Ganesh Godiyal

By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 10 Sep: Uttarakhand Pradesh Congress Committee President Ganesh…

12 hours ago