ऊधम सिंह नगर: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक मस्जिद की छत पर चढ़कर कबूतर देख रहे युवक ने तीन भाईयों ने घर पर ताक-झांक करने के शक में उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। कहना है कि जब भाई ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वार्ड नंबर 39, जगतपुरा निवासी फईम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 24 अक्तूबर की दोपहर में वह अपने भाई समीर के साथ जगतपुरा मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। नमाज पढ़ने के बाद वह मस्जिद की छत पर चढ़ा और कबूतर देखने लगा। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले तीन भाई शानू, आबिद व अफसर अपने घर की छत पर थे।
आरोपियों ने उस पर घर में ताक-झांक करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से पीट दिया। इस दौरान उसके भाई के साथ भी मारपीट की गई। वहां मौजूद अली शेर ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिसकर्मियों की मदद से उसे व भाई को जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनका इलाज चल रहा है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तीनों भाईयों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Haridwar: युवक ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जानिये क्यों ?…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun In a back- to- back rerun, Dehradun district and session…
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…